फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: किशोर के यौन उत्पीड़न में दोषी साधू को 20 साल की सजा- दो वर्ष पहले हुई थी घटना

Sat, 02 Aug 2025 08:57 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के फुगाना क्षेत्र में दो साल पहले किशोर के यौन उत्पीड़न के मामले में पॉक्सो कोर्ट ने साधु लोकेशनाथ कश्यप को दोषी ठहराते हुए 20 साल जेल और 10 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
कोर्ट फैसला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद में फुगाना थाना क्षेत्र के गांव में दो साल पहले किशोर के यौन उत्पीड़न के दोषी महाराज लोकेश नाथ कश्यप को 20 साल कारावास की सजा सुनाई गई।  विशेष अपर सत्र न्यायालय पॉक्सो एक्ट की पीठासीन अधिकारी अलका भारती ने फैसला सुनाया। 

विज्ञापन


वारदात 12 जुलाई 2023 को हुई। किशोर को हरिद्वार घुमाने के बहाने आरोपी  महाराज लोकेश नाथ कश्यप जंगल में ले गया। पीड़ित का  यौन उत्पीड़न किया। इसके बाद हाथ-पैर बांधकर क्षेत्र के एक धार्मिक स्थल में रखा गया। 

यह भी पढ़ें: CM Visit: चार अगस्त को मेरठ आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तैयारियां तेज, पुलिस प्रशासन अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दिन परिजनों ने किशोर की तलाश की। पुलिस को जानकारी दी गई। किशोर की बरामदगी के बाद आरोपी के खिलाफ  3/4 (2) पॉक्सो अधिनियम और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ। विशेष अपर सत्र न्यायालय पॉक्सो एक्ट में प्रकरण की सुनवाई हुई।

शनिवार को आरोपी पर दोष सिद्ध हुआ। अदालत ने दोषी को 20 साल कारावास और 10 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें