फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शाहपुर में तीन दुकानों में धमाका

Sat, 02 Aug 2025 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
शाहपुर के मेन बाजार में धमाके के बाद जांच पड़ताल कर लोगों से जानकारी करते पुलिस अ​धिकारी। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहपुर। कस्बे के मेन बाजार में बृहस्पतिवार रात तीन दुकानों में जोरदार धमाका हुआ। उसकी आवाज दूर तक सुनाई दी। धमाके से तीन दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। सामने ही एक किरयाना की दुकान का भी शटर क्षतिग्रस्त हो गया। एडीजी भानु भाष्कर, डीआईजी अभिषेक सिंह व एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने निरीक्षण किया। आईबी, एलआईयू व फॉरेंसिक टीम, बम निरोधक दस्ता ने जांच पड़ताल की। लेकिन धमाके की वजह का पता नहीं चला सका।
कस्बे के मेन बाजार में मदन लाल वर्मा, अनिल वर्मा की सराफ व बराबर में ही आरिफ की रेडीमेड की दुकान है। रात करीब लगभग एक बजे तीनों दुकानों में जोरदार धमाका हुआ। तीनों दुकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई । सामने ही रमेश चंद्र सिंघल की किरयाना की दुकान का शटर भी क्षतिग्रस्त हो गया ।
विज्ञापन

धमाके के बाद सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे तो उन्हें तीनों दुकान क्षतिग्रस्त पाई। सूचना देने पर दुकान मालिक व पुलिस भी पहुंची। सुबह के समय एसपी देहात आदित्य बंसल, सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम, एलआईयू, डॉग स्क्वायड़, अग्निशमन विभाग, सहारनपुर से बम निरोधक दस्ता, गाजियाबाद व आगरा से फोरेंसिक टीम ने पहुंच कर जांच की। लेकिन जांच में किसी भी टीम को कुछ नहीं मिला।
दोपहर बाद एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर, डीआईजी अभिषेक सिंह व एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने मौके का निरीक्षण किया। दिल्ली से आईबी की टीम भी पहुंची। सभी टीम रात में जांच पड़ताल के बाद वापस लौट गई। मौके पर सुबह से ही सैकड़ों लोगों का जमावड़ा लगा रहा। व्यापारी अनिल वर्मा ने थाने पर तहरीर दी है ।
दुकानों के अलावा पूर्व सभासद के घर की दीवारों में आई दरार : रात के समय तीन दुकानों में हुए धमाके की वजह दस घंटे में भी पुलिस और आईबी तथा बम डिस्पोजल सहित कई टीम पता नहीं कर सकी। धमाका इतना जोरदार था कि दुकानों के पीछे रहने वाले पूर्व सभासद हाजी उस्मान कुरैशी के घर की दीवारों में भी दरार आ गई। पुलिस अधिकारियों ने निरीक्षण किया तो कई टीम ने जांच पड़ताल की। अभी तक सभी टीम धमाके का कारण नही तलाश सकी।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि अनिल वर्मा की सराफा की दुकान पर एक एसी लगे होने के साथ 5 किलो वाला एलपीजी गैस सिलेंडर रखा हुआ सुरक्षित मिला है। विधायक राजपाल बालियान, पूर्व विधायक उमेश मलिक, चेयरमैन हाजी अकरम कुरैशी, पूर्व चेयरमैन प्रमेश सैनी, शाहिद त्यागी ने पहुंच कर मामले की जानकारी ली। रात में गश्त के दौरान दो होमगार्ड घटना स्थल से कुछ दूर मौजूद थे। एक होमगार्ड से अधिकारियों ने पूछताछ की।

शाहपुर के मेन बाजार में धमाके के बाद जांच पड़ताल कर लोगों से जानकारी करते पुलिस अधिकारी। संवाद- फोटो : संवाद

शाहपुर के मेन बाजार में धमाके के बाद जांच पड़ताल कर लोगों से जानकारी करते पुलिस अधिकारी। संवाद- फोटो : संवाद

शाहपुर के मेन बाजार में धमाके के बाद जांच पड़ताल कर लोगों से जानकारी करते पुलिस अधिकारी। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें