फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंग लूटने के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
पतंग लूटने के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, पथराव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव पीनना में पतंग लूटने के विवाद में पक्षों में संघर्ष हो गया। जमकर लाठी-डंडे चलने के साथ ही पथराव भी होने से अफरातफरी मच गई। संघर्ष में महिला सहित चार लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस की ओर से ही दोनों पक्षों के नौ लोगों के खिलाफ बलवे की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पीनना में सोनू की बृहस्पतिवार सुबह गांव के ही सोनू पुत्र रमेशचंद के साथ पतंग लूटने को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिनके बीच जमकर लाठी-डंडे चलने के साथ ही पथराव भी हुआ, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। संघर्ष में रणवीर व उसकी पत्नी के साथ ही रजनीकांत व पप्पू लहूलुहान हो गए। संघर्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकारकर स्थिति पर काबू पाया। इसके बाद चारों घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। इस मामले में एसआई ब्रजभूषण शर्मा की ओर से दोनों पक्षों के नौ लोगों के खिलाफ बलवे समेत अन्य संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इनमें सोनू पुत्र वीरसेन, सोनू पुत्र रमेशचंद, रजनीकांत, चंदू, अजय, पप्पू, रणवीर और दो अज्ञात शामिल हैं। पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इनमें सोनू पुत्र वीरसेन व सोनू पुत्र रमेशचंद के साथ ही रजनीकांत व पप्पू शामिल हैं। चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वहीं, अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें