फर्राटा दौड़ में अमान चौधरी ने बाजी मारी
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स के प्रांगण में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ में रोमांचक मुकाबले हुए। कॉलेज के छात्र-छात्रा ट्रैक पर दौड़कर अपनी धाक जमाई।
छात्र-छात्राओं की 100, 200, 400, 800 व 1500 मीटर महिला एवं पुरुष दौड़ प्रतियोगिता हुई। पुरुष वर्ग की 100 मीटर की फर्राटा दौड़ में एनसीसी के छात्र अमान चौधरी ने सभी को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर एनसीसी के छात्र तुषार तथा तृतीय स्थान पर बीकॉम तृतीय वर्ष के छात्र आर्यन रहे। इसी वर्ग की 200 मीटर फर्राटा दौड़ में प्रशांत ने प्रथम स्थान, एनसीसी से तुषार ने द्वितीय व बीए प्रथम वर्ष के छात्र अर्जुन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
400 मीटर में प्रथम स्थान प्रशांत शर्मा बीए द्वितीय वर्ष, दूसरा स्थान प्रशांत बीए प्रथम वर्ष, सुमित बीए द्वितीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर में प्रथम स्थान प्रशांत, सुमित द्वितीय, कपिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर में प्रथम स्थान सुमित, सौरभ द्वितीय, कपिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग की 100 मीटर की फर्राटा दौड़ में बीए प्रथम वर्ष की नेहा प्रथम स्थान, रश्मि बीए प्रथम वर्ष ने द्वितीय स्थान व एनसीसी की संस्कृति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर में नेहा बीए प्रथम वर्ष प्रथम स्थान, निधि एनसीसी द्वितीय, राखी बीए प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर में प्रथम स्थान पर बीए की नेहा प्रथम, नेहा बीएफए द्वितीय, अंकिता तृतीय स्थान पर रही। 800 मीटर में निधि प्रथम स्थान, राहत द्वितीय, मुस्कान तृतीय स्थान पर रही। 1500 मीटर में करिश्मा ने प्रथम स्थान, निधि एनसीसी ने द्वितीय स्थान व जैनब एनसीसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में अंकित धामा, तुषार, अक्षय, फैसल, रितिक, सौरभ, हिमांशु, अनिमेष, रक्षित, रूद्र गौतम, तालीब रहे।