फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों की संख्या में मुजफ्फरनगर का 31वां स्थान-एआरटीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसों की संख्या में मुजफ्फरनगर का 31वां स्थान : एआरटीओ
विज्ञापन

खतौली। खंड विकास सभागार में एआरटीओ विनीत कुमार मिश्रा ने ग्राम प्रधानों को बताया कि प्रदेश के 75 जनपदों में होने वाले हादसों की संख्या में जनपद मुजफ्फरनगर का 31वां स्थान है। सड़क पर वाहनों की ड्राइविंग करते हुए यातायात नियमों का पालन करें और सचेत व जागरूक होकर चले। इससे अपनी जान को कोई खतरा नहीं रहेगा।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा द्वितीय सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को खंड विकास सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। ब्लाक के ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। बैठक में एआरटीओ ने कहा कि लापरवाही से वाहनों को चलाने से ही सबसे ज्यादा सड़कों पर हादसे हो रहे हैं। नशे में बिल्कुल वाहन न चलाएं। बिना हेलमेट के बाइक पर चलें। कार की ड्राइविंग करते हुए सीट बेल्ट अवश्य लगाकर चलें। एसडीएम अजय कुमार अंबष्ट ने ग्राम प्रधानों से कहा कि वे अपने अपने गांवों में ग्रामीणों की बैठक करें और यातायात के नियमों की जानकारी दें। बैठक में एआरएम बशीर अहमद, एडीओ विजय शेखर सहित ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें