मुजफ्फरनगर जनपद के तितावी थाना पुलिस ने क्षेत्र के गांव खेड़ी दूधाधारी में पहली ही रात में घर से माल समेटकर फरार होने वाली लुटेरी दुल्हन व उसके गिरोह के 5 अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
एसपी देहात आदित्य बंसल ने जानकारी दी कि 5 मार्च को खेड़ी दूधाधारी निवासी बादल ने मुकदमा दर्ज कराया था कि उसने उत्तराखंड के किच्छा निवासी निक्की के साथ शादी की थी। विदा होने के बाद उसका भाई कृष्णा भी साथ आया था।