फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल मजदूर की मौत, होमगार्ड को ट्रक ने कुचला

Wed, 19 Jun 2019 12:46 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
road accident
विज्ञापन
पुरकाजी बाईपास पर सड़क हादसे में घायल हुए मजदूर की उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चरथावल के बिरालसी चौकी पर तैनात एक होमगार्ड को बिरालसी पेट्रोल पंप के पास ट्रक ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


चरथावल थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि बिरालसी चौकी पर तैनात होमगार्ड मदन मंगलवार की रात करीब 11 बजे बाइक से किसी काम से निकला था। बिरालसी पेट्रोल पंप के पास उसे ट्रक ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। साथ ही हादसे की सूचना उसके परिजनों को भी दे दी।

सोमवार सुबह गांव हरेंटी निवासी 45 वर्षीय सुधीर, उसका भाई 27 वर्षीय सोनू और गांव का ही 25 वर्षीय मन्नू साइकिल से थाना छपार के गांव ताजपुर में भट्ठे पर काम करने जा रहे थे। रास्ते में पुरकाजी बाईपास पर पीछे से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी थी, जिसमें तीनों घायल हो गए  थे। चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया था। गंभीर घायल सुधीर और सोनू को जिला अस्पताल से मेरठ रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन


वहां भी हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन रात्रि में सुधीर को लेकर देहरादून जा रहे थे, लेकिन उसकी रास्ते में मौत हो गई। मंगलवार सुबह मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई सोनित की तहरीर पर अज्ञात में वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

कौन करेगा पत्नी व बच्चों का भरण-पोषण
पुरकाजी। मृतक सुधीर की पत्नी रीना दिव्यांग है। वह खुद कहीं आ-जा नहीं सकती। उसकी 13 वर्ष की पुत्री राखी व सात वर्ष का बेटा वंश है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के पास जमीन तक नहीं है। वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उसकी मौत के बाद अब परिवार का पालन-पोषण करने वाला कोई नहीं बचा।

हादसे में बाल-बाल बची चेयरपर्सन
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल और उनके पति अशोक अग्रवाल मंगलवार रात हाईवे पर हुए हादसे में बाल-बाल बच गए। चेयरपर्सन के मुताबिक मंगलवार की रात वह और उनके पति मथुरा से कार से लौट रहे थे। मंसूरपुर क्षेत्र में जड़ौदा नारा के पास उनकी कार स्कोर्पियो से टकरा गई। कार का एयर बैग खुलने से दोनों बाल-बाल बच गए लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। उधर, हादसे की सूचना पर परिजन और उनके समर्थक पर भी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें