फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: रिया सैनी ने 22 वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया गौरव, बताया कैसे तीसरे प्रयास में मिली सफलता

Tue, 22 Apr 2025 09:30 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

चरथावल के टांडा गांव की रिया सैनी को तीसरे प्रयास में अविश्वसनीय सफलता मिली।  2023 में आईआरटीएस लखनऊ में चयन हुआ था। कड़ी मेहनत से वह आईएएस बनेंगी।
विज्ञापन
अपने माता-पिता के साथ रिया सैनी (बीच में)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपीएससी परीक्षा में चरथावल के टांडा गांव की रिया सैनी ने 22 वीं रैक हासिल कर मुजफ्फरनगर का गौरव बढ़ा दिया। प्रतिभावान बेटी की सफलता पर परिजन बेहद उत्साहित हैं। तीसरे प्रयास में मिलीं अविश्वसनीय रैंक से बिटिया गदगद है।
विज्ञापन

 

वर्ष 2023 में दूसरे प्रयास में रिया का यूपीएससी परीक्षा के तहत में आईआरटीएस (इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस) लखनऊ में चयन हुआ था। लेकिन सपना सिर्फ आईएएस बनना था। हुनरमंद बेटी ने कड़ी मेहनत, जुनून और हौसले से वर्ष 2024 की परीक्षा में इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। कहती हैं कि उन्हें उत्तर प्रदेश अथवा महाराष्ट्र कैडर मिलने की उम्मीद है।
 

ऐसा है रिया सैनी का परिवार
रिया के पिता टांडा निवासी मुकेश कुमार एमईएस (मिलिट्री इंजीनियिंरग सर्विस ) में बतौर मुख्य अभियंता के पद पर दिल्ली में तैनात हैं। माता प्रीति सैनी गृहिणी हैं और छोटा भाई अनमोल लॉन टेनिस का राष्ट्रीय खिलाड़ी है। फिलहाल इंटर के बाद इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा है। वर्ष 1983 में पिता मुकेश इंटर परीक्षा में जिले के टॉपर रहे थे।
 
विज्ञापन

मुख्य विषय पर फोकस रखें विद्यार्थी
रिया कहतीं है कि कामयाबी पाने के लिए मुख्य विषय पर ही फोकस रखें। लक्ष्य को लेकर भ्रमित न हों, बल्कि समयबद्ध तरीके से कदम बढ़ाते रहें। उन्होंने इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन करने के बाद यूपीएससी में समाज शास्त्र विषय लिया। इस सफलता पर विश्वास होने में कुछ समय लगेगा। माता प्रीति कहतीं है कि बिटिया ने रोजाना 7-8 घंटे नियमित पढ़ाई की। 
कचहरी में अधिवक्ता प्रवीण सैनी का कहना है कि चचेरी बहन ने देश की शीर्ष नौकरी में शानदार रैंक हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें