उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में हुए 2013 दंगे से पहले एक सभा में भड़काऊ भाषण देने के आरोपी पूर्व सांसद कादिर राणा, पूर्व सांसद सईदुज्जमां, पूर्व विधायक नूसलीम राना, मौलाना जमील और सलमान सईद मंगलवार को विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश नहीं हुए।
बताया गया कि उनकी ओर से कोर्ट में हाजिरी माफी का प्रार्थना पत्र दिया गया है, जबकि पांच अन्य आरोपी कोर्ट में पेश हुए। अब इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तरीख 30 नवंबर तय की गई।
यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें
बता दें कि इस प्रकरण में आज यानी मंगलवार को कादिर राणा और अन्य आरोपियों को पेश होना था। लेकिन वह विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश नहीं हुए।
यह भी पढ़ें: कबाड़ियों के बड़े कारनामे: आखिर खुल गए अहम राज, पुलिस ने तीन आरोपियों को रंगेहाथ दबोचा, देखिए तस्वीरें
मुजफ्फरनगर में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में 10 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इनमें तत्कालीन बसपा सांसद और मौजूदा सपा नेता कादिर राना, कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद सईदुज्जमां, तत्कालीन बसपा विधायक नूरसलीम राना और मौलाना जमील अहमद कासमी, सलमान सईद, नौशाद कुरैशी, अहसान कुरैशी, एड. असद जमां, मुशर्रफ अंसारी आदि को नामजद किया गया था।