किसानों से मिलने पहुंचे विभिन्न संगठनों के लोग
धरने पर किसानों से मिलने विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग भी पहुंचे। जिला पंचायत सदस्य सतेंद्र बालियान सोमवार को धरने पर रहे। उन्होंने कहा कि किसानों की मांग पूरी होनी चाहिए। भाकियू नेता गौरव टिकैत ने भी किसानों का हाल जाना।
यह भी पढ़ें: Meerut: बड़े अरमानों से दुल्हन लाया था पारस, अचानक हुआ कुछ ऐसा, शादी के अगले दिन ही उठानी पड़ी पत्नी की अर्थी
विद्युत निगम के अधिकारियों को बताई समस्या
भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि विद्युत निगम के अधिकारी किसानों के बीच पहुंचे और समस्याएं सुनीं। किसानों ने मीटर, बिजली के बिल समेत अन्य समस्या गिनाई। अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया।