एसएसपी अभिषेक यादव ने सर्विलांस व साइबर सेल टीम को सक्रिय कर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले युवक को गिरफ्तार करने के आदेश दिए। एक साथ तीन टीम आरोपी युवक की तलाश में लग गईं। पता चला कि आरोपी युवक सपा लोहिया वाहिनी का पूर्व प्रदेश सचिव है। पुलिस ने एकता विहार कॉलोनी शहाबुद्दीनपुर निवासी मोसीन अंसारी पुत्र नफीस अहमद को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें: BKU Split: बड़ी मुश्किल में भाकियू, दस दिन के भीतर फिर लग सकता है तगड़ा झटका, पढ़िए पूरी रिपोर्ट
सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि इस मामले में किदवईनगर पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने जांच के बाद आरोपी मोसीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उसका चालान कर दिया है, पोस्ट डालने में प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद कर लिया है।