फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 13 लोग दबोचे: दो पक्षों के बीच चले थे लाठी-डंडे, जमकर हुआ था पथराव

Mon, 09 May 2022 09:36 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए 13 लोगों को दबोचा है। यहां दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ था।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में नई मंडी कोतवाली के मोहल्ला सुभाष नगर में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ व लाठी-डंडे चले। दोनों पक्ष पुलिस के सामने ही भिड़ गए। पुलिस ने बल प्रयोग कर दोनों पक्षों के 13 लोग गिरफ्तार कर लिए। उनके पास से पत्थर व डंडे भी बरामद किए। पुलिस ने अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों का चालान कर दिया।

विज्ञापन


गांधी कॉलोनी चौकी प्रभारी अजित शर्मा रविवार रात में लगभग 11 बजे पुलिस टीम के साथ गश्त करते हुए मोहल्ला सुभाष नगर में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वहां पर एक दिन पहले बच्चों के विवाद को लेकर खुर्शीद व शकील पक्ष लाठी-डंडे व पत्थर लेकर एक दूसरे से लड़ रहे हैं। एक दूसरे पर पथराव कर गाली-गलौज कर रहे हैं। पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन, कोई भी पक्ष नहीं माना और पुलिस के सामने ही पत्थरबाजी व मारपीट करते रहे।

यह भी पढ़ें: निशाने पर अवैध संपत्तियां: अकबर बंजारा की मार्केट पर चला बुलडोजर, एमडीए ने 16 स्थानों पर की बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन


इस दौरान पुलिसकर्मी भी पत्थर लगने से बाल-बाल बचे। तब पुलिस ने बल प्रयोग कर दोनों पक्षों के 13 लोगों को खुर्शीद व उसके पक्ष के सादाब, शाहरुख, नाजिम, साकिद, नूर मोहम्मद व दूसरे पक्ष से शामिल, आरिफ, मोमीन, नदीम, आसिफ, अरशद व राशिद को दबोच लिया। डंडे व पत्थर भी कब्जे में ले लिए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीएम योगी के दौरे से एक्शन में अफसर: मेरठ में 16 जगह गरजा बुलडोजर, देखिए ध्वस्तीकरण की ये तस्वीरें

इस दौरान मोहल्ले में दहशत फैल गई थी। लोगों ने दरवाजे बंद कर लिए थे। एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर नहीं दी थी। पुलिस ने अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार लोगों का चालान किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें