फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: पुलिस पर युवक को थर्ड डिग्री देने का आरोप, वीडियो वायरल, पीड़ित ने दी आत्मदाह की चेतावनी

Wed, 29 Dec 2021 03:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में स्थानीय पुलिस की एक वीडियो वायरल हो रही है। मामला एक युवक की पिटाई से जुड़ा है। युवक वीडियो में अपने जख्म दिखाते हुए पुलिस पर पिटाई का आरोप लगा रहा है।
विज्ञापन
ssp abhishek yadav muzaffarnagar - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया है। मामला एक युवक की पिटाई से जुड़ा है उसने एक वीडियो वायरल की है। युवक का कहना है कि उसकी बेरहमी से पिटाई की गई है उसे एक दरोगा व पुलिसकर्मी ने इतना पीटा, कि उसके पैरों में जख्म हो गए। पीड़ित ने एसएसपी से भी कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

 
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में स्थानीय पुलिस की एक वीडियो वायरल हो रही है। मामला एक युवक की पिटाई से जुड़ा है। युवक वीडियो में अपने जख्म दिखाते हुए पुलिस पर पिटाई का आरोप लगा रहा है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर इस मामले की शिकायत की गई है। कार्रवाई न होने पर युवक ने जिला मुख्यालय पर आत्मदाह की चेतावनी दी है।

पीड़ित युवक क्षेत्र के गांव नूरनगर निवासी नीरज है। उसने एक वीडियो वायरल की है। उसने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया है। युवक के पैरों में जख्म दिख रहे है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: बेखौफ बदमाशों ने सिपाही से लूटी राइफल, पुलिसकर्मी को तमंचे की बट से मारकर किया लहूलुहान

यदि नीरज की मानें तो 23 दिसंबर को कस्बे के पीएनबी के सामने एक मोपेड से चोरी लगभग पौने तीन लाख रुपये के मामले में रात के समय उसे व उसके तहेरे भाई संदीप को पुलिस उठा ले गई थी। 

पूछताछ के दौरान दोनों की बेरहमी से पिटाई की गई। उन्हें पहले कम्हेड़ा पुलिस चौकी, बाद में थाने ले जाकर पीटा गया था। अगले दिन दर्जनों ग्रामीणों ने पहुंच कर युवकों को बेकसूर बताया तो पिटाई की शिकायत न करने का वचन लेकर दोनों को छोड़ दिया। 
विज्ञापन


युवक का कहना है, कि वह पोस्ट ग्रेजुएट है। सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहा है। उसे एक दरोगा व पुलिसकर्मी ने इतना पीटा, कि उसके पैरों में जख्म हो गए। पीड़ित ने एसएसपी से भी कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें