आरोपी से पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को जानकारी मिली कि गोपाल ने पहली पत्नी के निधन के बाद परतापुर की ममता से शादी की थी। बेटी के जन्म के बाद से वह बीमार चल रही थी। मंगलवार को दोनों किसी तांत्रिक के पास गए। वहां से घर लौटे, लेकिन इसके बाद किसी को बच्ची के रोने की आवाज सुनाई नहीं दी। घर में बेटी के रोने की आवाज नहीं सुनाई दी तो किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
देर रात सर्च अभियान चलाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने जांच शुरू की। बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे पुलिस ने दंपती से पूछताछ की। दोनों के बताए ठिकाने से सीकरी और बेलड़ा के बीच के जंगल से बच्ची के कपड़े बरामद हुए हैं। पुलिस ने तांत्रिक को भी पकड़ लिया। देर रात तक तीनों के बताए स्थान पर पुलिस की टीम ने सर्च अभियान चलाया।
सीओ डॉ. रवि शंकर ने रात 11 बजे मौके पर पहुंचकर छानबीन की। एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि बलि दिए जाने की खबर है।