फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: भगत सिंह रोड पर वाहनों की नो एंट्री, फायर स्टेशन से लौटेंगी ई-रिक्शा; ये रहेगा रूट डायवर्जन

Thu, 05 Nov 2026 08:34 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

दिवाली समेत अन्य त्योहारों को देखते हुए शिव चौक की ओर जाने वाले कई मार्गों पर यातायात में परिवर्तन किया गया है। 11 नवंबर तक सुबह आठ से रात 10 बजे तक व्यवस्था प्रभावी रहेगी। कई जगह वन वे किया गया है। 
विज्ञापन
दुकान पर बर्तन खरीदती महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनतेरस, दिवाली और भैयादूज पर जाम से राहत दिलाने के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। प्रमुख बाजारों और शिव चौक की ओर जाने वाले मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। नई व्यवस्था 11 नवंबर तक सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक प्रभावी रहेगी। 
विज्ञापन
Trending Videos

हनुमान चौक से भगत सिंह रोड होते हुए शिव चौक की ओर चार पहिया वाहनों और ई-रिक्शा के प्रवेश पर रोक रहेगी। प्रकाश चौक से शिव चौक की ओर जाने वाली ई-रिक्शा फायर सर्विस स्टेशन तक ही जा सकेंगी और वहीं से वापस यू-टर्न लेंगी।
 

एसपी ट्रैफिक अतुल कुमार चौबे ने बताया कि मालवीय चौक से शिव चौक की ओर जाने वाले वाहन चर्च रोड के सामने से फायर स्टेशन, मूलचंद स्वीट्स और आलू मंडी के सामने से होते हुए मीनाक्षी चौक की ओर जा सकेंगे।
 

इस मार्ग पर ई-रिक्शा केवल फायर स्टेशन तक ही संचालित होंगी। नगर पालिका परिषद गेट से शिव चौक की ओर रिक्शा का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। मीनाक्षी चौक, लोहा मंडी कट से शिव चौक की ओर भी पहले की तरह ई-रिक्शा नहीं जा सकेंगी। जबकि नावल्टी चौक से शिव चौक की ओर ई-रिक्शा का संचालन भी प्रतिबंधित रहेगा।
 

शहर में यहां बनाई गई वन-वे व्यवस्था
चर्च रोड-जिला परिषद मार्किट के सामने से फायर स्टेशन से झांसी की रानी से नगर पालिका से चर्च रोड मार्ग पर वन-वे यातायात का संचालन होगा। जिला परिषद मार्किट के सामने से सभी प्रकार के वाहनों का चर्च रोड पर प्रवेश वर्जित रहेगा।
विज्ञापन

इन रास्तों पर नहीं चलेंगी ई-रिक्शा
यातायात प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि शहर के मीनाक्षी चौक, लोहा मंडी, भगत सिंह रोड़, नावल्टी चौक, झांसी की रानी से शिव चौक की ओर ई-रिक्शा पर प्रतिबंध रहेगा। चेकिंग के लिए यातायात पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

ये भी देखें...
धनतेरस पर बाजार तैयार: वाहनों की होगी डिलीवरी, हल्के गहनों की बढ़ी डिमांड; जान लें खरीदारी का शुभ मुहूर्त
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें