फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइब्रेरी को हाईटेक और स्मार्ट बनाएं

विज्ञापन
एमजी पब्लिक स्कूल में हुए कार्यक्रम में शामिल टीचर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
लाइब्रेरी को हाईटेक और स्मार्ट बनाए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लाइब्रेरी साइंस पर एमजी पब्लिक स्कूल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कई विद्यालयों से आये लाइब्रेरियन ने लाइब्रेरी की नवीन तकनीक अपनाने के साथ ही बच्चों के लिए रुचिकर एवं मनोरंजन के एक प्रमुख साधन के रूप में विकसित करने की बात कही।
विज्ञापन

वर्कशॉप का शुभारंभ जीबी पांडेय और प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने संयुक्त रूप से किया। प्रधानाचार्य मोनिका गर्ग ने कहा कि किसी भी सूचना को पाने के लिए इंटरनेट पर ज्यादा भरोसा करते हैं, लेकिन कई मामलों में यह भी देखा गया कि इंटरनेट पर सर्च इंजन की कई सूचनाओं पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। आधुनिक तकनीक पर पुस्तकालय को समय के हिसाब से अपडेट होते रहना चाहिए। ऐसे में यह आवश्यक हो जाता है कि लाइब्रेरी को स्मार्ट बनाया जाए। देहरादून से आईं अमिता कंधारी ने कहा कि लाइब्रेरी में विषय वस्तु ही बदल गया है। लाइब्रेरी केवल पुस्तकों के आदान-प्रदान या रख-रखाव तक ही सीमित नहीं है, बल्कि नवीन तकनीक अपनाकर लाइब्रेरी को हम हाईटेक और स्मार्ट बना सकते हैं। लाइब्रेरी भी आज पाठ्यक्रम का हिस्सा बन रही हैं, इनके सहारे खेल खेल में ही हम विद्यार्थियों को शिक्षित करने का काम कर सकते हैं। उन्होंने लाइब्रेरी को बच्चों को लिए रुचिकर और मनोरंजक बनाने पर जोर दिया। वर्कशॉप में विभिन्न विद्यालयों से 31 लाइब्रेरियन ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें