फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: पंचायत से लौट रहे परिवार पर हमला, जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, तीन लोग घायल

Wed, 30 Mar 2022 07:33 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

पंचायत से लौट रहे लोगों पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हमले में तीन लोग घायल हुए हैं। बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच ईंट के व्यापार को लेकर झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद में रतनपुरी क्षेत्र के गांव नंगला में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े को लेकर पंचायत हुई। वहीं पंचायत में समझौते के दौरान नाराज हुए एक पक्ष के लोगों ने रास्ते में रोककर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया। हमले में तीन लोग घायल हुए। पीड़ित पक्ष ने नौ लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


गांव नंगला निवासी हसरत ने बताया कि उसके गांव के मुरसलीन और भूरा अली के बीच ईंट के व्यापार को लेकर झगड़ा हो गया था। समझौते के लिए पूर्व प्रधान यूनुस के घेर में बुधवार को दोनों पक्षों के बीच पंचायत हो रही थी। इस दौरान हसरत के पुत्र इकबाल ने भूरा पक्ष के लोगों को समझाने का प्रयास किया। समझौते के बाद दोनों पक्ष अपने-अपने घरों को लौट गए।

इकबाल अपने भाई हामिद और रिजवान घर लौट रहे थे। रास्ते में भूरा पक्ष के बल्लू, महकार, सरफराज, नवाब एवं सोनू पुत्र कय्यूम, माजिद, अब्दुल एवं कासिम और भूरा ने लाठी-डंडों, तलवार एवं तमंचे से हसरत के पुत्रों पर हमला बोल दिया और फायर किए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भाकियू कार्यकर्ता भड़के: 24 घंटे में दूसरी बार शिवाया टोल पर कब्जा, सभी लाइनें कराईं फ्री, जानें क्यों है इतना गुस्सा
विज्ञापन


हमले में इकबाल, हामिद एवं रिजवान घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को चिकित्सीय परीक्षण हेतु बुढ़ाना अस्पताल भिजवाया है। पीड़ित इकबाल के पिता हसरत की तहरीर पर पुलिस ने बल्लू, महकार, सरफराज, नवाब, सोनू, माजिद, अब्दुल, कासिम एवं भूरा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार के छह मंत्री: विभाग मिलते ही किए बड़े वादे, कोई दूसरी बार तो कोई पहली बार निभाएगा अहम जिम्मेदारी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें