पश्चिमी यूपी में राठी खाप अब भाकियू टिकैत के समर्थन में उतर आई है। खाप के थांबेदारों ने कहा कि वर्तमान समय किसानों को एकजुट कर हकों के लिए संघर्ष करने का है। खाप का समर्थन भाकियू टिकैत के साथ है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मुजफ्फरनगर में राठी खाप ने भाकियू टिकैत के समर्थन का एलान किया है। काकड़ा में 29 मई को होने वाली महापंचायत में खाप के बाबा ब्रहम सिंह राठी भी शामिल होंगे। सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का भी आह्वान किया गया।
विज्ञापन
शनिवार को कूकड़ा गांव में थांबेदार कृष्णपाल राठी, सहायक राजेंद्र फौजी के आवास पर खाप के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। अध्यक्षता खाप चौधरी बाबा ब्रहम सिंह के प्रतिनिधि कृष्ण देव राठी ने की। खाप के मंत्री मोहनवीर शाहडब्बर भी शामिल हुए।
खाप के थांबेदारों ने कहा कि वर्तमान समय किसानों को एकजुट कर हकों के लिए संघर्ष करने का है। खाप का समर्थन भाकियू टिकैत के साथ है। इसका विधिवत एलान काकड़ा महापंचायत में बाबा ब्रहम सिंह राठी करेंगे।