भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि हमने गांव में कह दिया है, अब किसान अपना काम करेंगे। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सबके हैं, उन्हें पार्टी के लिए प्रचार नहीं करना चाहिए। इस मुद्दे पर जरूरत पड़ी तो विधानसभा चुनाव के बाद आंदोलन किया जाएगा।