फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीए की बड़ी कार्रवाई: कुख्यात जीवा की पत्नी के शोरूम पर लगाई सील, विधानसभा चुनाव लड़ चुकीं पायल

Wed, 04 May 2022 08:38 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

एमडीए की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात जीवा की पत्नी का शोरूम सील कर दिया है। कुख्यात की पत्नी पायल विधानसभा चुनाव भी लड़ चुकीं हैं।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में कुख्यात संजीव जीवा की पत्नी रालोद नेता पायल माहेश्वरी के महावीर चौक स्थित शोरूम को एमडीए ने सील कर दिया है। एमडीए ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर शोरूम के तीनों तल सील कर दिए। पायल रालोद के टिकट पर विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुकी हैं।

विज्ञापन


शामली के बाद अब जिला प्रशासन ने भी संजीव जीवा की संपत्तियों की जांच शुरू कर दी है। जीवा की पत्नी पायल माहेश्वरी ने महावीर चौक स्थित शोरूम में भूतल, प्रथम तल और द्वितीय तल का नक्शा पास नहीं कराया था। एमडीए ने 13 अप्रैल को पायल माहेश्वरी को नोटिस जारी किया, लेकिन नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया गया।  

वहीं बुधवार को भारी पुलिस बल के साथ एमडीए की टीम ने महावीर चौक पर पहुंचकर शोरूम को सील कर दिया है। एमडीए सचिव महेंद्र सिंह, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, सीओ सिटी कुलदीप सिंह, अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार, सहायक अभियंता भरत पाल पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। एमडीएम सचिव ने बताया कि पायल माहेश्वरी ने बिना नक्शे के शोरूम का निर्माण किया है। नोटिस का जवाब नहीं देने पर सील लगाने की कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चौंकाने वाली रिपोर्ट: पुलिस की तफ्तीश में खुले हत्या के बड़े राज, अफसरों के लिए सिरदर्द बना वारदातों का ये ट्रेंड, सच जानकर हर कोई हैरान

दस साल बाद याद आया शोरूम
शोरूम का निर्माण करीब एक दशक पहले किया गया था। लेकिन मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के अधिकारी चुप्पी साधे रहे। शामली में हुई कार्रवाई के बाद प्रशासन की नींद टूटी और शोरूम पर सील लगाई गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ईद के दिन उठे चार जनाजे: कोटद्वार खुशियां मनाने गए चार दोस्तों की मौत, परिजनों पर टूटा गमों का पहाड़ और गांव में पसरा मातम

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें