फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी हिंसा: हिंद मजदूर किसान समिति ने किया ‘वोट की चोट’ का एलान, दोषियों को सजा दिलाने की मांग

Tue, 05 Oct 2021 09:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

हिंद मजदूर किसान समिति के पदाधिकारियों ने लखीमपुर खीरी घटना की निंदा करते हुए दोषियों को जल्द और कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग की है। उन्होंने लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में भाजपा को ‘वोट की चोट’ देने का एलान किया है। 
विज्ञापन
हिंद मजदूर किसान समिति के पदाधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रप्रेमी किसान मजदूर महापंचायत का आयोजन करने वाली हिंद मजदूर किसान समिति ने लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में भाजपा को ‘वोट की चोट’ देने का एलान किया है। समिति के पदाधिकारियों ने इस घटना की निंदा करते हुए दोषियों को जल्द और कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग की है। 

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में हिंद मजदूर किसान समिति से जुड़े किसानों की एटूजेड रोड पर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजपाल सिंह दधेडू़ के नेतृत्व में एक पंचायत का आयोजन किया गया। समिति के प्रवक्ता अमित मोलाहेड़ी ने कहा कि लखीमपुर खीरी में हुई घटना घोर निंदनीय है। इससे हिंद मजदूर किसान समिति के किसानों में रोष हैं। 

यह भी पढ़ें: किसानों में उबाल: लखीमपुर खीरी की घटना का पश्चिमी यूपी पर कितना बड़ा असर, तस्वीरों में देखें छह जिलों का हाल
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि हम प्रदेश सरकार से अपील करते हैं कि यह घटना किसी भी कारण से हुई हो, यदि दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो हिंद मजदूर किसान समिति के लाखों किसान विधानसभा चुनाव में वोट का बहिष्कार करेंगे। जिला अध्यक्ष धीर सिंह ने गन्ना मूल्य पंजाब हरियाणा के बराबर दिलाने की मांग की। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खास खबर: प्रधानों को गलत इतिहास पढ़ा रहा विभाग, वितरित की जा रही पुस्तक में दी गई भ्रामक जानकारी

इस दौरान शामली जिलाध्यक्ष अरविंद, जिला उपाध्यक्ष रमन मोलाहेड़ी, पद्म सिंह मोरना, विनोद सुजडू, ब्लॉक अध्यक्ष तेजपाल सिंह अहमदगढ़, वीरेंद्र बिहारी, पंकज भोकरहेड़ी, पुष्पेंद्र ककरौली, कार्तिक काजीखेड़ा, प्रवीण हैबतपुर, अक्षत खेड़ी सूडीयान, शैलेंद्र खेड़ी सूडीयान, दीपक रुकनपुर आदि उपस्थित रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें