फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जमीन नीलाम होने से किसान की सदमे में मौत, गांव में पसरा मातम, परिजनों ने नहीं उठने दिया शव

Thu, 28 Apr 2022 08:59 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

जमीन नीलाम होने से सदमे में एक किसान की मौत हो गई। किसान की मौत से गांव में मातम पसरा है। वहीं परिजनों ने शव नहीं उठने दिया।
विज्ञापन
किसान की मौत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद में जमीन की नीलामी का एलान होने के बाद मंसूरपुर थाना क्षेत्र के लच्छेड़ा गांव के किसान वेद कश्यप (65) की सदमे से मौत हो गई। किसान ने एक व्यक्ति की जमानत ली थी, जो अदालत में हाजिर नहीं हो रहा था। अदालत के आदेश के बाद तहसील की टीम ने 50 हजार रुपये की रिकवरी के लिए नोटिस जारी किया।

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: पहले आलीशान कोठी... अब ध्वस्त हुईं अवैध दुकानें, आंखों के सामने गरजा योगी का बुलडोजर, देखते रह गए बद्दो के करीबी, तस्वीरें

वहीं गुरुवार को तहसील में नीलामी होनी थी। हालांकि कोई बोलीदाता नहीं पहुंचा, लेकिन खेत में गए किसान की सदमे से मौत हो गई। एसडीएम सदर परमानंद झा, सीओ खतौली राकेश कुमार गांव में मौके पर पहुंचे। रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। देर रात तक परिजनों ने शव नहीं उठाने दिया। गांव में गम का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन


वहीं देर रात पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक मौके पर पहुंचे। एसडीएम सदर और सीओ खतौली से बातचीत की। पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का भरोसा दिया, जिसके बाद परिजन मान गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: याकूब पर फिर बड़ी कार्रवाई: दोनों बेटे भी घेरे में, इंस्पेक्टर ने फैक्टरी पर चस्पा किया नोटिस, पढ़ें पूरा अपडेट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें