फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सीएम योगी ने अजयपाल से पूछा क्या सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है? खुश होकर दिए जवाब

Tue, 31 Aug 2021 01:31 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से भी मुख्यमंत्री ने संवाद स्थापित किया।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से सीएम योगी आदित्यनाथ ने सीधी बात की। मुजफ्फरनगर शहर के कच्ची सड़क निवासी अजय पाल से सीएम योगी ने पूछा सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। अजय ने वे योजनाएं गिनाई जिनका लाभ मिला। जिला पंचायत सभागार में जनप्रतिनिधियों ने पीएम आवास योजना के 150 और स्वनिधि योजना के 50 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से भी मुख्यमंत्री ने संवाद स्थापित किया। कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल एवं नगरपालिका परिषद की चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, डीएम सीबी सिंह की मौजूदगी में शहर के कच्ची सड़क निवासी अजय पाल से सीएम योगी आदित्यनाथ ने बात की। उन्होंने अजयपाल से पूछा सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। अजय पाल ने बताया कि उसे सब्जी का ठेला लगाने के लिए दस हजार रुपये मिले हैं। इसके अलावा गैस कनेक्शन, राशन कार्ड बना है और जनधन योजना में खाता खुला है। 

जिला पंचायत सभागार में जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के 150 एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के 50 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र आवंटित किए गए। एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत जनपद में 1249 लाभार्थियों को प्रथम किस्त के रूप में 50 हजार के हिसाब से तथा 885 को दूसरी किस्त के रूप में प्रत्येक को डेढ़ लाख एवं 754 को तृतीय किस्त के रूप रूप में 50-50 हजार रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। पीएम स्व निधि योजना के अंतर्गत 17 हजार चार लाभार्थियों के सापेक्ष 9438 लाभार्थियों को बैंक द्वारा ऋण वितरण किया जा चुका है।  
विज्ञापन


खतौली में विधायक ने दिए प्रमाण पत्र 
नगरपालिका सभागार में हुए कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवासीय योजना से लाभान्वित हुए लोगों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। विधायक विक्रम सैनी और एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी ने प्रधानमंत्री आवास और स्वनिधि योजना के पात्रों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। दोनों योजना के 50  पात्रों को प्रमाण-पत्र दिए गए। क्षेत्रीय निरीक्षक मनोज कुमार, अतुल कुमार, संदीप, राहुल, शारिक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें