फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: अवैध निर्माण करने वालों पर मुकदमा दर्ज, असदुद्दीन ओवैसी ने किया ट्वीट

Fri, 28 May 2021 07:16 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर अवैध निर्माण करने के मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, असदुद्दीन ओवैसी ने इस मामले को लेकर ट्वीट किया है। जानिए पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के खतौली में बुढ़ाना रोड स्थित वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर अवैध निर्माण किए जाने की जांच के बाद जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने दो लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भी इसको लेकर ट्वीट किया है।

विज्ञापन


दो दिन पहले बुढ़ाना रोड स्थित वक्त वफ्फ बोर्ड की संपत्ति पर अवैध निर्माण किए जाने की शिकायत पर एसडीएम ने पुलिस टीम के साथ पहुंचकर मामले की जानकारी के बाद अवैध निर्माण गिरवा दिया था। 

वहीं इसी मामले की गुरुवार को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अर्चना ने मौके पर जांच पड़ताल की। जांच में पाया गया कि जिस स्थान पर निर्माण किया गया था वह भूमि वक्फ बोर्ड की है। अवैध निर्माण करने वाले लोगों से बातचीत के बाद उन्होंने अपनी सहमति से गिराया। अर्चना ने कोतवाली खतौली में जुबेर निवासी मिठूठलाल और मुबशिर निवासी काजियान के खिलाफ अपराधिक अतिचार, लोक संपत्ति में नुकसान पहुंचाने का मुकदमा दर्ज करा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें