फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू नेता से ठगी: गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर ठगे 79 लाख रुपये, एक करोड़ से ज्यादा में तय हुआ था सौदा

Tue, 12 Apr 2022 06:36 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

भाकियू नेता और उसके भाई से 79 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
रुपये - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) युवा के जिलाध्यक्ष कपिल सोम ने गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर गढ़ मुक्तेश्वर के आदर्शनगर निवासी गैस एजेंसी मालकिन मीनाक्षी, उसके पति हरि कुमार और पुत्र विनीत पर 79 लाख 24 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


रतनपुरी निवासी कपिल सोम ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि गांव में स्थित रतनपुरी एचपी गैस एजेंसी की मालकिन मीनाक्षी ने उसे व उसके भाई सतेंद्र कुमार को गैस एजेंसी बर्खास्त होने की बात बताई। 10 लाख रुपये देने पर एजेंसी को कपिल सोम के नाम करने का ऑफर दिया। गैस एजेंसी का सौदा एक करोड़ 10 लाख रुपये में तय हो गया। एजेंसी मालकिन, उसके पति और पुत्र के सहमति जताने पर पिछले वर्ष पंद्रह सितंबर को उसने 10 लाख रुपये उनके खाते में ट्रांसफर कर दिए। 

इसके बाद कपिल सोम ने अपने बैंक खाते से अलग-अलग तिथियों में कुल मिलाकर 37 लाख 31 हजार रुपये उनके खाते में ट्रांसफर किए। कपिल सोम के भाई सतेंद्र कुमार के खाते से भी करीब 17 लाख 93 हजार रुपये अलग-अलग तिथियों में उनके खाते में ट्रांसफर किये गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट पहंचे याकूब: गिरफ्तारी के लिए लगी पांच टीमें, ताबड़तोड़ दबिश, फैक्टरी और अस्पताल पर चल सकता है योगी का बुलडोजर
विज्ञापन


आरोप है कि 24 लाख रुपये नकद भी दिए। कुल 79 लाख 24 हजार रुपये गैस एजेंसी के बैनामे के लिए दिए जा चुके हैं। लेकिन अब ये लोग गैस एजेंसी को उनके नाम करने से इनकार करने के साथ ही रुपये भी वापस नहीं दे रहे हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 420, 406, 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ बुढ़ाना विनय गौतम मामले की जांच कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: अमर उजाला अभियान शिक्षा: निजी स्कूलों को मात दे रहा यूपी का यह सरकारी स्कूल, देखें क्यों है खास

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें