मुजफ्फरनगर शहर के प्रमुख उद्यमी एवं पूर्व चेयरमैन पंकज अग्रवाल की सोशल मीडिया पर फोटो के साथ फेक आईडी बनाकर उनके रिश्तेदारों, परिजनों और अन्य लोगों से आर्थिक मदद मांगकर साइबर ठगी की कोशिश की गई। रिश्तेदारों से जानकारी मिलने के बाद उद्यमी पंकज ने आईडी को ब्लॉक कराया और लोगों को अलर्ट किया।