फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक हरकत: बेसिक शिक्षा विभाग के वाट्सएप ग्रुप पर डाला अश्लील वीडियो, शिक्षिकाओं में भारी गुस्सा, डीएम से करेंगी शिकायत

Tue, 05 Apr 2022 12:05 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

एक व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो डाल दी गई। जिसको लेकर शिक्षिकाओं ने कड़ी आपत्ति जाहिर की। यही नहीं डीएम से कार्रवाई कराने की बात भी कही।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल ब्लॉक क्षेत्र में शैक्षिक गतिविधियों की सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में एक सदस्य ने अश्लील वीडियो पोस्ट कर दी। शिक्षिकाओं ने कड़ी आपत्ति जाहिर करते ग्रुप छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि मामले की शिकायत डीएम से की जाएगी।

विज्ञापन


शैक्षिक गतिविधियों की सूचनाओं के लिए बने व्हाट्सएप ग्रुप में 240 सदस्य हैं। सोमवार को दोपहर में एक पुरुष सदस्य ने इस ग्रुप में अश्लील वीडियो पोस्ट कर दी। इसके बाद ग्रुप में बवाल मच गया। सबसे पहले शिक्षिकाओं ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए ग्रुप छोड़ना शुरू किया। कुछ ही देर में अधिकतर शिक्षिकाएं लेफ्ट हो गईं। शिक्षिकाओं के परिजनों ने नाराजगी जाहिर की। उनका कहना है कि जिस सदस्य ने आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की है, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। कुछ सदस्य मंगलवार को डीएम से भी इस प्रकरण में शिकायत करेंगे।

बीएसए बोले, जानकारी नहीं
सूचना के आदान-प्रदान वाले इस ग्रुप में बीएसए भी सदस्य बताए गए हैं। प्रकरण पर सवाल पूछे जाने पर बीएसए मायाराम ने कहा कि उन्हें अश्लील वीडियो प्रकरण की जानकारी नहीं है। इस तरह की वीडियो उन्होंने किसी ग्रुप में नहीं देखी। अगर शिकायत मिलती है तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी : योगी सरकार में बुलडोजर का काम जारी, तीन इमारतों को किया ध्वस्त, देखिए बड़ी कार्रवाई की तस्वीरें

स्कूलों के बाहर पुलिस, व्हाट्सएप पर अश्लीलता
पुलिस इन दिनों स्कूलों के बाहर शोहदों के खिलाफ अभियान चला रही है। लेकिन अधिकारियों की मौजूदगी वाले व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लीलता परोस दी गई।
 

यह भी पढ़ें: सीबीआई अधिकारी बनकर लाखों की डकैती: 25 मिनट कोठी में रहे बदमाश, खौफ में रहे व्यापारी और नौकर
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें