फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला अभियान : पढ़ाई के प्रति नीरसता को दूर करने की तैयारी

विज्ञापन
मोनिका गर्ग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
अमर उजाला अभियान : पढ़ाई के प्रति नीरसता को दूर करने की तैयारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दो साल तक घर रहकर डिजिटल के दौर में रहे बच्चों की पढ़ाई के प्रति नीरसता को दूर किया जा रहा है। स्कूलों ने ऐसे प्लान तैयार किए हैं कि बच्चे आनंद के साथ पढ़ाई कर सकें। पढ़ाई में उनका मन लगे। संसाधन से लेकर पढ़ाई का माहौल बदला है।
कोरोना महामारी के बीच दो साल तक घर पर ही रहकर ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूलों में रोचक माहौल दिया जा रहा है। दो साल तक नीरसता से जूझ रहे बच्चों को एंजॉय के साथ पढ़ाई कराई जा रही है। अधिकतम स्कूल बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़ाने के लिए ट्रेंड बदल रहे हैं। बच्चे पहले दिन स्कूल पहुंचे तो शिक्षक-शिक्षिकाओं ने फूल भेंटकर उनका स्वागत किया। बच्चों के लिए मन भावन वातावरण बनाया गया। संस्थान, शिक्षक और छात्र खुद को नई व्यवस्था के साथ तैयार कर रहे हैं। दो साल में जो कक्षाएं पास की है, स्कूलों में उन कक्षाओं का रिवीजन कराने की तैयारी भी है। सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों में जहां बच्चों को मनोरंजन पूर्ण वातावरण देने की तैयारी है, वहीं परिषदीय स्कूलों को भी कायाकल्प योजना के अंतर्गत सजाया गया है। स्कूलों को भव्य और मन भावन रूप दिया गया है।
विज्ञापन

बच्चों में रुचि पैदा कर रहे हैं : मोनिका
एमजी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग का कहना है कि दो साल की ऑनलाईन पढ़ाई में बच्चों में नीरसता आई है। हमारा पहला लक्ष्य बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि पैदा करना है। हम रोचकता के साथ पढ़ाई शुरू करा रहे हैं। उन्हें प्रोत्साहित कर रहे है। गत वर्षों के कोर्स की पुनरावृत्ति कराकर आगे बढ़ने की योजना है। हम स्कूल का माहौल बच्चों के अनुरूप बना रहे हैं।
विज्ञापन

घर-घर जाकर समझाएंगे शिक्षक
बीएसए मायाराम का कहना है कि दो साल बाद शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाया जा रहा है। जो बच्चे स्कूल आने में झिझक रहे हैं, उनके घर जाकर शिक्षक समझाएंगे और उन्हें स्कूल में अच्छा माहौल दिया जाएगा। स्कूलों को कायाकल्प योजना में भव्य रूप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें