भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि नूंह में 2013 वाले मुजफ्फरनगर जैसी स्थिति बना दी गई है। तब 2014 के चुनाव थे और इस बार 2024 में चुनाव होने हैं। उन्होंने कहा कि नूंह में गलत हुआ है। यह सोची समझी साजिश है, इसकी जांच होनी चाहिए।