फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: गंगा मेले का उद्घाटन करने भैंसा-बुग्गी से पहुंचे मंत्री संजीव बालियान, कहा-मेले हमारी सांस्कृति

Sun, 06 Nov 2022 12:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

कार्तिक गंगा स्नान मेले का केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने फीता काटकर शुभारंभ किया। मेले के उद्घाटन के लिए  मंत्री संजीव बालियान भैंसा बुग्गी पर सवार होकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। 
विज्ञापन
भैंसा-बुग्गी से जाते मंत्री संजीव बालियान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कार्तिक गंगा स्नान मेले का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने मोरना फीता काटकर किया। बालियान भैंसा बुग्गी पर बैठकर नगर में घूमते हुए मेला परिसर पहुंचे।

विज्ञापन


जिला पंचायत के तत्वाधान में आयोजित कार्तिक गंगा स्नान मेला के शुभारंभ पर डॉ संजीव बालियान ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति को समृद्ध करते हैं। हमारी ग्रामीण संस्कृति की पहचान हैं।

यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर: गन्ने के खेत में किशोरी का शव मिलने से सनसनी, कल शाम से चल रही थी लापता
विज्ञापन


मेले समाज को जोडन का काम करते हैं। ग्रामीण परिवेश की झलक मेले के द्वारा देश विदेश तक पहुंचती है। हमारे स्वाभिमान की विरासत को मेले दर्शाते हैं। कार्यक्रम से पहले शुकदेव सिटी पर किसान प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष अमित राठी के नेतृत्व में  मोरना क्षेत्रवासियों ने मुख्य अतिथि को पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया। 

इसके बाद केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निरवाल ने संयुक्त रूप से भैंसा बुग्गी पर बैठकर नगर में आयोजित मेले का भ्रमण किया। शुकदेव आश्रम स्थित गौशाला में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूर्णाहुति दी।
विज्ञापन


पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने गीता का ग्रंथ भेंट कर आशीर्वाद दिया। मेला कोतवाली मुख्य द्वार का फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर अपर मुख्य अधिकारी जितेंद्र तोमर, उप जिलाधिकारी जानसठ अभिषेक कुमार ने बुके भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें