फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर शहर में पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त

Sun, 08 Jan 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शादी समारोह में मुख्य चुनाव आयुक्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम अहमद जैदी शनिवार देर शाम एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए शहर में पहुंचे। उनके आने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। देश के मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम अहमद जैदी जिले के कसबा जानसठ के मूल निवासी हैं।
विज्ञापन


शनिवार को शहर के मोहल्ला घासमंडी में उनके रिश्तेदार अखलाक जैदी के बेटे की शादी थी। देर शाम वे और उनके भाई पूर्व आईपीएस कमर जैदी शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे। एडीएम मनोज कुमार सिंह, सीओ सिटी तेजवीर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था में जुट गए। इस मौके पर दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री शबाब जैदी भी मौजूद रहे।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें