फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: स्कूल बस में घुसा लोडर, 12 छात्राएं घायल, मची चीख-पुकार

Tue, 19 Nov 2024 12:46 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर जनपद के डूंगर गांव के निकट स्कूल बस में लोडर की टक्कर हो गई। हादसे में 12 छात्राएं घायल हो गईं।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद के डूंगर गांव के निकट स्कूल बस में लोडर की टक्कर हो गई। हादसे में 12 छात्राएं घायल हो गई। आठ छात्राओं को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


शामली  के भभीसा  गांव के गायत्री देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की बस डूंगर ओर सरनावली गांव की छात्राओं को लेकर स्कूल में लौट रही थी। कोहरे में विपरीत दिशा से गन्ने लादने  का लोडर तौल केंद्र की तरफ जा रहा था।  

आमने-सामने की टक्कर में लोडर बस से टकरा गया। इस घटना में 12 छात्राएं घायल हो गई। आठ छात्राओं को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है । एसडीएम राजकुमार भारती मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बस व लोडर को कब्जे में लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ संत प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें