फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर दर्दनाक हादसा: मालिक व ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दोनों गिरफ्तार, मलबे में दबे थे 20 मजदूर

Mon, 15 Apr 2024 07:20 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar incident : मुजफ्फरनगर में हुए दर्दनाक हादसे में मकान मालिक व ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों नामजद को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनर में दुमंजिल दुकानों को जैक लगाकर उभारने के दौरान हुए हादसे के मामले में ठेकेदार और दुकान मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


जानसठ पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनका चालान कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 73 जैक और 10 लकड़ी के गुटके बरामद किए हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

कोतवाली प्रभारी एएसपी विनायक भोसले ने बताया कि रविवार को गांव तालड़ा मोड़ पर दो मंजिल दुकानों व मकान को जैक के माध्यम से ऊपर उठाया जा रहा था। अचानक लिंटर के गिर जाने से वहां कार्य में जुटे 20 मजदूर मलबे में दब गए। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व स्थानीय पुलिस बल ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 18 मजदूरों को मलबे से बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां दो मजदूरों की मृत्यु हो गई थी।

बताया गया कि ये दुकानें व मकान मेरठ जनपद के कस्बा मवाना के मोहल्ला मुन्ना लाल निवासी मुर्सलीन कुरैशी की थी। उसने इन दुकानों व मकान को ऊपर उठाने के लिए जिला रामपुर के थाना सैफनी के गांव रायपुर मजरा निवासी ठेकेदार अजब सिंह उर्फ छुट्टन को ठेका दिया था जो मजदूरों से यह कार्य करा रहा था। भवन मालिक मालिक मुरसलीन व ठेकेदार अजब सिंह उर्फ छुट्टन की ओर से यह कार्य अवैध रूप से बिना किसी तकनीकी विशेषज्ञ की उपस्थिति व बिना सुरक्षा उपकरण, सुरक्षा प्रबंध और बिना लाइसेंस के किया जा रहा था। जिस कारण लिंटर गिरने से हादसा हुआ। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध धारा 288, 304, 308 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: दर्दनाक तस्वीरें: ऐसा था मंजर... देखकर कांप गए अफसर, मलबे में दबीं जिंदगियों को बचाया, दो की टूट गईं सांसें

एएसपी ने बताया कि सोमवार को गांव सालारपुर पुल के नीचे महलकी तिराहे से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं। पुलिस इनके कब्जे से 73 जैक व 10 लकड़ी के गुटके भी बरामद किए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें: भयावह मंजर: न थम रहे आंसू न रुक रहीं सिसकियां, मासूमों सहित जिंदा जल गए थे सात लोग, घटना से हर कोई सहमा

यह था मामला
मेरठ के मवाना निवासी मुरसलीन कुरैशी ने डेढ़ वर्ष पूर्व गांव तालड़ा मोड़ के पास और बिजली घर के सामने दो मंजिल की 12 दुकानों और पीछे बने मकान को खरीदा था। नेशनल हाईवे निर्माण की वजह यह भवन सड़क से गहराई में आ गया था। इसलिये उसने लिंटर को उभारने का ठेका जिला रामपुर के थाना सैफनी के गांव रायपुर मजरा निवासी ठेकेदार अजब सिंह उर्फ छुट्टन को दिया था। रविवार को काम का पांचवा दिन था। लिंटर उभारने का काम 20 मजदूर कर रहे थे। रविवार की शाम को रोड रोलर की दहल से जैक खिसक गए थे। जिससे लिंटर गिर गया था और तब मजदूर दब गए थे। जिनमें से दो मजदूरों की मौत हो गई थी।

इनकी हुई मौत
- नरसी उर्फ मोहित, निवासी गांव नियामतपुर गढ़ी, थाना बिलारी, जिला मुरादाबाद।
- पीयूष उर्फ मनोज पुत्र विजेंदर, निवासी गांव लोदीपुर थाना शाहाबाद, जिला रामपुर।
विज्ञापन

हादसे में इनकी बच गई जान
. रामचंद्र पुत्र रामसेवक, निवासी रायपुर माजरा थाना सैफनी, जिला रामपुर।
. हरिश्चंद्र पुत्र मलखान, निवासी रायपुर माजरा थाना सैफनी, जिला रामपुर।
. राहुल पुत्र धीर सिंह, निवासी मिल्क खबरी अव्वल, थाना बिलारी, जिला मुरादाबाद।
. अनुराग पुत्र तीर्थ, निवासी मिल्क खबरी अव्वल, थाना बिलारी, जिला मुरादाबाद।
. नवनीत पुत्र तारा सिंह, निवासी मिल्क खबरी अव्वल, थाना बिलारी जिला मुरादाबाद।
. विपिन कुमार पुत्र रामवीर सिंह, निवासी मिल्क खबरी अव्वल, थाना बिलारी जिला मुरादाबाद।
. राहुल पुत्र विजेंदर, निवासी खबरी अव्वल, थाना बिलारी जिला मुरादाबाद।
. डब्लू उर्फ बबलू पुत्र रामावतार, निवासी गांव रेवड़ी थाना बिलारी, जिला रामपुर।
. संजीव पुत्र राम अवतार निवासी गांव रेवड़ी थाना बिलारी, जिला रामपुर।
. संजीव पुत्र मोर मुकुट, निवासी लोदीपुर थाना शाहाबाद, जिला रामपुर।
. आदित्य पुत्र सतपाल, निवासी गांव लोदीपुर थाना शाहबाद, जिला रामपुर।
. विक्की पुत्र कृपाल, निवासी गांव सराय माजरा , जिला रामपुर।
. विकेश पुत्र कृपाल, निवासी गांव सराय माजरा , जिला रामपुर।
. हिमांशु पुत्र अमरपाल, निवासी गांव नियामतपुर गढ़ी, थाना बिलारी, जिला मुरादाबाद।
. अरुण कुमार पुत्र राम अवतार, निवासी ग्राम लिलर बुजुर्ग, थाना सिरौली जिला बरेली।
. संतोष, निवासी बरेली।
. कृष्णपाल, निवासी बरेली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें