मुजफ्फरनगर में एक किसान की आज सुबह चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। सीओ खतौली राकेश कुमार का कहना है कि हत्या किसने और क्यों की इसकी जांच कराई जा रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोमवार सुबह खतौली क्षेत्र के भैसी गांव में मेरठ के बहसूमा निवासी किसान की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक अपनी बहन के घर आया हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
बहसूमा थाना क्षेत्र के महमूदपुर सिखेड़ा निवासी सुरेंद्र (60) भैंसी गांव में अपनी बहन जगवती के घर आया हुआ था। सोमवार सुबह सात बजे जगवती अपने बेटे अमित और भाई सुरेंद्र के साथ बुग्गी पर सवार होकर खेत में जाने के लिए निकले थे।
बताया कि जंगल मेें सुरेंद्र बुग्गी से लघुशंका करने के लिए उतर गया। जगवती और अमित खेत पर चले गए। काफी देर तक सुरेंद्र वापस नहीं आया। इस बीच जगवती का दूसरा बेटा परविंद्र उसे तलाश करने पहुंचा।
काफी तलाश करने पर एक खेत में सुरेंद्र का लहूलुहान शव पड़ा मिला। खेतों में काम कर रहे किसान और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सीओ खतौली राकेश कुमार का कहना है कि हत्या किसने और क्यों की इसकी जांच कराई जा रही है।