फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: खाई में गिरी अनियंत्रित कार, दंपती की मौत, चालक व बेटा घायल, धनोल्टी से लौट रहा था परिवार

Tue, 05 Jan 2021 12:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मृतक दंपती का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 उत्तराखंड के मसूरी के नजदीक आज सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मुजफ्फरनगर निवासी दंपती की मौत हो गई, वहीं उनका पुत्र व कार चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया तथा मृतक दंपती के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। दंपती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार जिले के नई मंडी क्षेत्र के लक्ष्मण विहार निवासी व्यापारी अजय सिंघल और उनकी पत्नी मोनिका की मसूरी के पास हुए सड़क हादसे में मृत्यु हो गई, जबकि उनका पुत्र सूर्यांश और चालक समेत तीन लोग घायल हुए हैं। सभी धनोल्टी से घूम कर मुजफ्फरनगर आ रहे थे।
 
यह भी पढ़ें: पश्चिमी यूपी में कोरोना टीकाकरण का पूर्वाभ्यास शुरू, मेरठ में छह स्थानों पर होंगे सेशन, पंजीकरण जरूरी
विज्ञापन


इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में मसूरी के पास जा गिरी। सोमवार रात टिहरी-उत्तरकाशी मार्ग पर डोबरा- गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर गहरी खाई जा गिरी। कार में पांच लोग सवार थे, जिसमें पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने शवों को कब्जे में लेकर सभी घायलों का रेस्क्यू किया और उन्हें बौराड़ी अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


मृतकों की शिनाख्त अजय सिंघल पुत्र टेकचंद, लक्ष्मण विहार कंबल वालाबाग मुजफ्फरनगर, मोनिका सिंघल पत्नी अजय सिंघल के रूप में हुई है। वहीं, प्रमोद पाल पुत्र ओमप्रकाश (चालक), शौर्य सिंघल पुत्र अजय सिंघल और सूर्याशं सिंगल पुत्र दीपक सिंघल घायल हुए हैं।  हादसे की सूचना पाकर परिजन रात में ही मसूरी के लिए रवाना हो गए थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें