फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: प्रेम विवाह के बाद खर्चे से परेशान शौहर ने कर दी बीवी की हत्या

Thu, 27 Jun 2024 08:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर जनपद में सात माह पहले प्रेम विवाह के बाद शाैहर ने बीवी की गला काट कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
पत्नी की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद में सात माह पहले प्रेम विवाह के बाद शाैहर ने बीवी की गला काट कर हत्या कर दी और टुकड़ों में शव को ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने आरोपी शाैहर को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


शहर में अलग-अलग जगह मकान बदलकर रह रहे दंपती के बीच विवाद शुरू हो गया। खर्चे से परेशान शौहर ने बीवी की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। शव को एक सप्ताह तक घर में ही छिपाए रखा। टुकड़ों में शव को ठिकाने लगाने के दौरान आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया।

शहर कोतवाली क्षेत्र के न्याजूपुरा निवासी अरबाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुलासा किया कि सात माह पूर्व  घरवालों को बिना बताए चाहत नाम की लड़की से शादी कर ली थी।  

उसे मकान बदल-बदल कर अपने साथ रख रहा था। चाहत बहुत अधिक खर्चा करती थी और उसके खर्चे रोज बढ़ते ही जा रहे थे। इस बात को लेकर दोनों के बीच लडाई-झगड़ा होता था।आरोपी ने अपने दोस्त शाहरूख के साथ मिलकर चाहत से पीछा छुड़ाने के लिए उसकी हत्या की योजना बनाई। 
 
विज्ञापन

दोनों ने एक सप्ताह पूर्व  किराए के कमरे पर चाकू से गर्दन काटकर चाहत की हत्या कर दी।  पहचान छिपाने के लिए सिर व हाथ के पंजे काटकर शव को बोरे में भरकर नदी में जलकुंभी में फेंक दिया। 

 नदी में जलकुंभी होने के कारण शव आगे नही बह सका। जिस कारण दोनों शव को जलकुंभी से निकालकर नदीं में बहाने के लिए पहुंच गए। पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें