फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar : हिंदू युवक और मुस्लिम युवती को पीटा, बुर्का उतार कर किया शर्मसार; चोटी खींची... कपड़े फाड़े

Mon, 14 Apr 2025 12:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

युवती का बुर्का उतार कर उसे बेनकाब कर दिया गया। मामले में वीडियो भी वायरल हो रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छह आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
video grab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीनाक्षी चौक के पास हिंदू युवक के साथ बाइक पर जा रही मुस्लिम युवती व युवक को रोक कर आधा दर्जन से अधिक युवकों से पीटा। युवती का बुर्का उतार कर उसे बेनकाब कर दिया गया। मामले में वीडियो भी वायरल हो रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छह आरोपियों को पकड़ लिया।

विज्ञापन


खालापार निवासी एक मुस्लिम महिला फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट है। शामली जिले के थानाभवन थानाक्षेत्र के गांव इस्माइलपुर गांव निवासी सचिन भी कंपनी में काम करता है। शनिवार दोपहर में सचिन महिला के घर पहुंचा। उसे सुजडू से किश्त का कलेक्शन कर लाना था। महिला ने अपनी बेटी को उसके साथ बाइक पर भेज दिया।

युवक व युवती वापस लौट रहे थी। इसी दौरान खालापार में दर्जी वाली गली में सामने आठ-दस युवकों ने दोनों को रोक लिया। आरोपी युवकों ने दोनों को पीटा। बाद में उन्हें पूछताछ के लिए एक बैटरी की दुकान में ले गए। वहां दोनों के साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन

अमरोहा में दबंगों का दुस्साहस: छोटे भाई को पीटा...बड़े को लाठी-सरिया से हमलाकर मार ही डाला, पिता को किया अधमरा
आरोप है कि युवती का बुर्का उतार दिया उसे बेनकाब कर दिया। चोटी खींची गई। निवस्त्र करने का भी प्रयास किया। वीडियो भी बनाई गई। शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग वहां पहुंचे और युवती व युवक को आरोपियों से बचाया। इस मामले में वीडियो वायरल कर दी गई। पीडिता ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन


खालापार थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की। वीडियो में युवकों की पहचान कर रविवार देर शाम छह आरोपी मुस्लिम युवकों  शोएब व शमी व सरताज, शादाब, उमर, अर्श को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी राजू कुमार साव का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें