फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: 43 साल से फरार था 10 हजार का इनामी, 70 साल की उम्र में पुलिस ने कैसे पकड़ा, जानकर चौंक जाएंगे

Thu, 10 Oct 2024 06:17 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

इनाम 1981 में जमानत कराने के बाद से कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। कोर्ट ने उसे  भगौड़ा घोषित कर दिया था। उस पर दस हजार रुपये का इनाम था।
 
विज्ञापन
पकड़ा गया हिस्ट्रीशीटर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई मंडी पुलिस ने 43 साल से पहचान छिपाकर रहने वाले हिस्ट्रीशीटर अपराधी इनाम (70) को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने उसके गैर जमानती वारंट जारी किए थे। फरारी के समय उसने अपनी पहचान छिपाकर दिल्ली में रहकर मजदूरी की। अब अपने परिजनों से मिलने के लिए आया तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन

 

एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि खालापार थाने के मोहल्ला अबुपुरा निवासी हिस्ट्रीशीटर इनाम उर्फ बाला के खिलाफ 1981 में चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने उसे व उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया था। तीनों आरोपी जमानत पर आ गए थे।
 

इनाम 1981 में जमानत कराने के बाद से कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। कोर्ट ने उसे  भगौड़ा घोषित कर दिया था। पुलिस ने उस पर दस हजार का इनाम घोषित किया था।
एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर फरारी के समय दिल्ली में पहचान छिपाकर मजदूरी करता था। कभी कभी घर  भी आता था। कुछ माह पहले पुलिस ने उसे पकड़ा तो उसने अपने पिता का नाम गलत बता दिया, जिस कारण उसे छोड़ दिया गया था।
 
विज्ञापन

अब एक बार फिर वह परिजनों से मिलने के लिए आया तो कंपनी गार्डन के सामने सीएमएस आवास वाली गली से उसे पकड़ा गया। उसने पुलिस को गुमराह करने का भी प्रयास किया। तलाशी में उससे एक वोटर आइडी लिस्ट मिली तो उसमें उसका सही नाम मिला। तब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। पहले उसका परिवार अबुपुरा में रहता था लेकिन वर्तमान में मोहल्ला कस्सावान में परिवार रहता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें