फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: मंसूरपुर में दोस्त ने चाकू से गोदकर युवक की हत्या, आरोपी फरार

Tue, 27 Jan 2026 08:32 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव बोपाड़ा में दोस्त ने युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया, पुलिस तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव बोपाड़ा में शुक्रवार दोपहर दोस्ती खूनी संघर्ष में बदल गई। एक युवक ने अपने ही दोस्त पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घर पर पहुंचा था आरोपी, कहासुनी के बाद हमला
मृतक दीपक (34) और आरोपी सोनू (37) आपस में दोस्त थे। शुक्रवार दोपहर सोनू दीपक के घर पहुंचा था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ते ही सोनू ने पास रखे चाकू से दीपक पर कई वार कर दिए।

यह भी पढ़ें: UP: गणतंत्र दिवस पर 'आजादी की बधाई', बिजनौर में सपा विधायक से हुई भारी चूक या जुबान लड़खड़ाई, हो रही जगहंसाई
विज्ञापन


मौके पर ही हुई मौत, गांव में फैली सनसनी
गंभीर रूप से घायल दीपक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन


आरोपी की तलाश में पुलिस की दबिश
पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ की है और आरोपी सोनू की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें