मुज़फ्फरनगर जनपद के चरथावल-मुजफ्फरनगर मार्ग पर सिंगलपुर मोड के सामने स्थित एक ईंट भट्टे पर दीवार गिरने से चार मजदूर दब गए। हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायल हैं।
विज्ञापन
क्षेत्र के मुथरा गांव निवासी ईश्वर और रोहित अपने परिवार के चार सदस्यों के साथ भट्टे पर भराई करने के लिए गए थे , इसी दौरान ईंटों की कच्ची दीवार गिर गई। हादसे में ईश्वर और रोहित की मौत हो गई। पिंकू और किरण पाल गंभीर घायल हो गए।