फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: ऑनलाइन पिस्टल बेचने वाले पांच तस्कर और दो ग्राहक रंगेहाथ दबोचे, पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल...

Mon, 28 Oct 2024 05:28 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

ये तस्कर पहले ऑनलाइन ऑर्डर लेते थे। उसके बाद पेमेंट भी ऑनलाइन होती थी। दिन और समय तय कर डिलीवरी दे दी जाती थी। 
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए सातों आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑनलाइन भुगतान प्राप्त कर पिस्टल बेचने वाले मेरठ निवासी आजम समेत सात युवकों को खालापार थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो वाहन, दो पिस्टल और तीन तमंचे बरामद किए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस लाइन सभागार में एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि मेरठ रोड सिंचाई विभाग कार्यालय के सामने से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरोह का सरगना मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट की जन्नत मस्जिद के पीछे जाटों वाली गली में रहने वाला आजम रिजवी है। उसे व उसके साथी थाना सरधना के पोस्ट मलहका निवासी विवेक नागर उर्फ हैप्पी, नावला मंसूरपुर निवासी प्रतीक त्यागी, जानसठ क्षेत्र के गांव मंतोडी निवासी मनीष, खतौली के यमुना विहार निवासी ऋषभ प्रजापति को पकड़ा है।
 
विज्ञापन

छपार के गांव रई निवासी विशाल व खतौली के यमुना विहार निवासी प्रतीक पिस्टल खरीदने आए थे। पुलिस को पहले ही सूचना मिल गई थी। इसके बाद इन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया था। पिस्टल की डिलीवरी देने के लिए अन्य पांचों आरोपी कार में सवार होकर आए थे। पांच तस्करों समेत इन दोनों को भी पकड़ लिया गया। एसपी सिटी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें