फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: युधिष्ठिर पहलवान व उनकी पत्नी समेत नौ पर FIR, पुलिस से लाठी छीनकर पीटा था कोयला व्यापारी

Thu, 23 Jul 2026 07:26 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के महावीर चौक पर अखाड़ा संचालक युधिष्ठिर पहलवान ने कहासुनी होने पर कोयला व्यापारी के कुलदीप सिंह को लाठी से पीटा था। इस मामले का वीडियो भी वायरल हुआ था। एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
महावीर चौक पर मारपीट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महावीर चौक पर मंगलवार रात सपा कार्यकर्ताओं के धरना-प्रदर्शन के बीच पहुंचे कोयला व्यापारी कुलदीप सिंह पर लाठी से हमला करने के मामले में अखाड़ा संचालक युधिष्ठिर पहलवान, उनकी पत्नी मोनिका व अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं, मोनिका सिंह ने इस मामले में कोर्ट का सहारा लेने की बात कही है।
विज्ञापन

 

पुलिस से छीना डंडा। - फोटो : अमर उजाला
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला सुमन विहार निवासी कुलदीप ने अपने परिचितों के साथ बुधवार को एसएसपी संजय कुमार वर्मा से मिलकर प्रार्थना पत्र दिया। बताय कि मंगलवार रात 11 बजे वह कार में सवार होकर अपने घर जा रहे थे। महावीर चौक पर पानी की बोतल लेने लगे तो वहां कुछ लोग भाषण में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व स्थानीय मंत्री, पूर्व मंत्री व अन्य नेताओं को गालियां दे रहे थे।

सामान्य नागरिक की तरह उन्होंने गालियां देने से मना किया। आरोप है कि युधिष्ठिर पहलवान, उसकी पत्नी मोनिका व छह-सात अन्य लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में पुलिस वालों से लाठी छीनकर उसकी पिटाई की। मौका मिलने पर जान से मारने की धमकी दी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
दूसरी ओर मोनिका सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने साथ हुए अभद्र व्यवहार के बारे में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा है। कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसलिए वह कोर्ट का सहारा लेंगी।
 
विज्ञापन

ये है मामला
दिल्ली के जंतर-मंतर पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में जिलाध्यक्ष जिया चौधरी व अन्य सपा कार्यकर्ता मंगलवार रात करीब 10 बजे महावीर चौक पर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। वहां पचेंडा निवासी अखाड़ा संचालक युधिष्ठिर पहलवान भाषण दे रहे थे, इस बीच शहर के सुमन विहार निवासी कोयला व्यापारी कुलदीप सिंह धरने पर पहुंच गए।
पहलवान की पत्नी जानसठ इंटर कॉलेज की शिक्षिका मोनिका चौधरी के साथ व्यापारी की कहासुनी हो गई। तब सपा कार्यकर्ताओं ने व्यापारी को दौड़ा लिया था। युधिष्ठिर ने पुलिस से लाठी छीनकर व्यापारी पर कई वार किए। पुलिस ने उसे बामुश्किल बचाया था।

ये भी देखें...
UP: 700 करोड़ की 25 विकास परियोजनाओं से संवरेगा शामली जिला, विधायकों ने शासन को भेजे ये प्रस्ताव
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें