मौके पर मौजूद स्थानीय लोग
- फोटो : amarujala
परिवार के सदस्यों व आसपास के लोगों ने तुरंत ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर नई मंडी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बबलू कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे। जिन्होंने मौका-मुआयना करते हुए जांच पड़ताल की और शव को कब्जे लकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
पुलिस का कहना है कि शाहिद पल्लेदारी का कार्य करता है। उसके चार लड़के और तीन लड़की है, इनमें एक लड़की की हत्या कर दी गई है। आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है।
हत्या के बाद आरोपी पिता मौके पर पहुंच गया। लोगों के बीच कहा कि किसी का कोई कसूर नहीं है, मैने हत्या की है। बेटी को बार-बार इज्जत की दुहाई दे रहा था। तीन दिन से बेटी लगातार मोबाइल पर बात कर रही थी।
आरोपी शाहिद पल्लेदारी का काम करता है। बृहस्पतिवार को बेटी की हत्या के बाद वह मौके से चला गया, लेकिन कुछ देर बार ही वापस लौट गया। लोगों के बीच खड़े शाहिद ने कहा कि इस्सोपुर गांव के फकीर के लड़के से बेटी बात करती थी। परिवार ने मना किया। उसे दुहाई दी कि समाज क्या कहेगा, लेकिन वह नहीं मानी। पिछले तीन दिन से वह बात नहीं सुन रही थी। इसी वजह से हत्या कर दी।
प्रेम-प्रसंग में की गई हत्या
एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत का कहना है कि मृतका की मां ने बताया है कि प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस तथ्य जुटा रही है, इसी के आधार पर कार्रवाई करेंगे।