उधर गांव में भी शोक व्याप्त हो गया। रविवार दोपहर मृतक के शव को गांव लाया गया। जहां पर गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार का कहना है कि होमगार्ड की मौत की जानकारी नहीं मिली है। स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
सिखेड़ा में बुखार का प्रकोप
ग्रामीण जुगनू ने बताया कि गांव में अन्य कई मरीज डेंगू जैसे बुखार की चपेट में है। घर-घर बुखार के मरीज है। स्वास्थ्य विभाग ने यहां पर कोई कैंप नहीं लगवाया है।
तीन दिन में इस तरह मिले डेंगू के मरीज
तिथि जांच मरीज
19 नवंबर 37 09
20 नवंबर 51 06
21 नवंबर 23 03