फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर : अनुपस्थित 11 अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश, अच्छा कार्य करने वाले लेखपाल होंगे सम्मानित

Sun, 19 Dec 2021 12:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

बुढ़ाना में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित पाए जाने वाले 11 अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश दिए। डीएम ने कहा कि प्रत्येक तहसील में अच्छा कार्य करने वाले 5-5 लेखपालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
DM muzaffarnagar - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में अनुपस्थित पाए जाने वाले 11 अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश दिए। डीएम ने कहा कि प्रत्येक तहसील में अच्छा कार्य करने वाले 5-5 लेखपालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। निर्देश देते हुए कहा कि तहसील क्षेत्र में खाली पड़ी राशन की दुकानों को समूह को आवंटित किया जाएगा।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का गुणवत्तापूरक व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जन समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

यह भी पढ़ें: मेरठ बार एसोसिएशन चुनाव: उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा आज, 2822 अधिवक्ताओं ने किया था मतदान
विज्ञापन


भूमि संबंधी मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीमें मौके पर जाकर गुणवत्ता पूरक निस्तारण करें। जिलाधिकारी ने कहा कि वे संपूर्ण समाधान दिवस की पंजिका का अवलोकन कर गत संपूर्ण समाधान दिवसों में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण पर शिकायत कर्ताओं से फोन पर फीडबैक प्राप्त करेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर गोशाला का निर्माण होगा। चकरोड व रास्तों पर मनरेगा के तहत मिट्टी कार्य करवाया जाएगा। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 49 शिकायतें प्राप्त हुई। इस मौके पर उपजिलाधिकारी अरुण कुमार, सीओ विनय गौतम सहित जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें