Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष और वन विभाग के रेंजर आमने-सामने आ गए हैं। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।
मुजफ्फरनगर जनपद के मीरापुर क्षेत्र में वन विभाग के कार्यालय में खड़े ट्रैक्टर को ले जाने के मामले में भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष और वन विभाग के रेंजर आमने-सामने आ गए। आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
रेंजर रविकांत का आरोप है कि भारतीय किसान यूनियन तोमर के जिलाध्यक्ष अखिलेश चौधरी, जीवनपुरी की प्रधान के पति गोपाल, कैलापुर जसमोर के प्रधान अवतार सिंह और 20- 25 अज्ञात लोग वन विभाग कार्यालय में खड़े पटेरा लदे सीज ट्रैक्टर-ट्राॅली व दो आरोपियों को वन विभाग के कर्मचारियों को धमका कर ले गए।
उधर, अखिलेश चौधरी का आरोप है कि वन विभाग के कर्मचारियों ने 40 हजार रुपये लेकर ट्रैक्टर-ट्राॅली व दो लोगों को खुद छोड़ा था। अब आरोप लगा रहे हैं। इंस्पेक्टर मीरापुर रवेंद्र सिंह का कहना है कि दोनों ओर से तहरीर आई है, जांच की जा रही है।