फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: टिकैत बोले- बदमाशों के हौसले तोड़ने के लिए डकैती का खुलासा होना जरूरी, खौफनाक थी वारदात

Sat, 04 Jun 2022 08:27 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

डकैती की घटना का पता लगने पर पीड़ित किसान के घर पहुंचे राकेश टिकैत ने कहा कि इस मामले का खुलासा होना जरूरी है। कहा यह बड़ी घटना है, यदि इसका खुलासा नहीं हुआ, तो बदमाशों के हौसले बढ़ेंगे।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पहुंचे राकेश टिकैत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शनिवार को मुजफ्फरनगर के कयामपुर गांव में पहुंचे। यहां उन्होंने डकैती की वारदात के पीड़ित किसान से मामले की पूरी जानकारी ली। उन्होंने थाना प्रभारी एवं फोन पर आला अफसरों से बातचीत की। कहा कि इस वारदात का खुलासा होना जरूरी है। यह बड़ी घटना है, यदि इसका खुलासा नहीं हुआ, तो बदमाशों के हौसले बढ़ेंगे।

विज्ञापन


शनिवार शाम को भाकियू नेता ने कयामपुर में पीड़ित फरजंद और उनके बेटे डॉ. अलताफ से बातचीत की। टिकैत ने कहा कि बदमाशों द्वारा परिवार को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देना बड़ा दुस्साहस है। हालांकि पुलिस अधिकारी इस वारदात को खुलासा करने में लगे हैं। पुलिस को जल्द घटना का खुलासा करना चाहिए। जिससे अपराधियों पर लगाम लग सके। 

उनका मानना है कि इस संवेदनशील प्रकरण में पुलिस पर ज्यादा दबाव देना उचित नहीं है। पुलिस महकमे की गोपनीयता बनी रहनी चाहिए, ताकि पुलिस के हाथ अपराधियों की गर्दन तक जल्द पहुंच सकें। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बताया कि खुलासे के लिए कई टीम लगी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: कुत्ते की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए 250 लोग, काटा 11 किलो का केक, मालिक ने सुनाई दिल छूने वाली कहानी
विज्ञापन


बता दें कि 21 मई की रात को दर्जन भर बदमाशों ने परिवार के समस्त सदस्यों को बंधक बनाकर करीब 10 लाख रुपये के जेवरात और गहने लूट लिये थे। किसान परिवार को बंधक बनाकर डकैती की वारदात हुए 14 दिन बीत चुके है। लेकिन पुलिस खुलासा करने में नाकाम है। जिला उपाध्यक्ष विकास शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप त्यागी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: मोहब्बत का खौफनाक अंजाम, पर साथ नहीं छोड़ेंगे प्रेमी युगल, कोर्ट में प्रेमिका के बयान से हर कोई हैरान

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें