फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे की बारिश में मुजफ्फरनगर शहर बना जलाशय

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में बारिश से हुए जलभराव से गुजरते बाइक सवार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
तीन घंटे की बारिश में मुजफ्फरनगर शहर बना जलाशय
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में रविवार को हुई लगातार तीन घंटे तक मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया। कहीं मूसलाधार तो कहीं रिमझिम बारिश के कारण शहर तालाब के रूप में तब्दील हो गया। कई मोहल्लों में जलभराव होने के कारण लोग घंटों परेशान रहे। कई स्थानों पर पानी ज्यादा होने के कारण वाहन खराब हो गए। राहगीरों को आवागमन के दौरान काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार सुबह तेज धूप और उमस से जूझ रहे लोगों को दोपहर को अचानक आसमान में घुमड़ कर घुमड़कर आए बादलों ने राहत दी। इसके कुछ देर बाद ही शहर में तेज बारिश होने के कारण लोगों को यात्रा के दौरान काफी मुसीबतें झेलनी पड़ी। इस दौरान शहर क्षेत्र में पहली बार कहीं मूसलाधार तो कहीं केवल रिमझिम बारिश ही देखने को मिली। लगातार तीन घंटे तक हुई बारिश ने मौसम को सुहावना कर दिया। शहर के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश से जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। शहर के मोहल्ला रामलीला टिल्ला क्षेत्र, मोहल्ला आबकारी के साथ ही मिमलाना रोड पर तो जलभराव से करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह से बाधित रहा, जिसमें फंसकर कई वाहन बंद होने से जहां के तहां फंसे रह गए। इसके साथ ही शिवचौक, गांधी कॉलोनी, टाउन हाल रोड पर भी सड़कों पर मामूली जलभराव रहा। मौसम विभाग के अनुसार शहर क्षेत्र में इस दौरान 12 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें