फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: राना स्टील पर GST का छापा, पूर्व सांसद के बेटे को भागते हुए दबोचा, हंगामा, पुलिस-फोर्स तैनात

Thu, 05 Dec 2024 03:15 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में केंद्रीय जीएसटी टीम ने राना स्टील पर बड़ी कार्रवाई की है। बताया गया कि छापा पड़ते ही फैक्टरी मालिकों में हड़कंप मच गया। भागने की कोशिश कर रहे पूर्व सांसद के बेटे से टीम ने पूछताछ की है। 
विज्ञापन
माैके पर माैजूद भीड़ व पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद में मेरठ से आई सेंट्रल जीएसटी की टीम ने राना स्टील पर छापामारी की। छापे के दौरान आवश्यक दस्तावेज लेकर मौके से फरार होने का प्रयास कर रहे पूर्व सांसद के पुत्र को रोकने का प्रयास किया गया तो हंगामा हो गया।
विज्ञापन


छापा पड़ते ही भागने लगे पूर्व सांसद का बेटा
पूर्व सांसद का पुत्र राना स्टील के बराबर में लगी अन्य फैक्टरी से होते हुए बाहर जाने का प्रयास कर रहा था। वहां पर पहले से ही छापेमारी कर रही टीम के अधिकारियों ने उन्हें दबोच लिया। इसके बाद उन्हें छुड़ाने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने हालात पर काबू पाया।

माैके पर टीम - फोटो : अमर उजाला
अफसरों से की गई अभद्रता
बताया गया कि टीम को फैक्टरी के अंदर ही घेर लिया और धक्का मुक्की की गई। जीएसटी टीम के अफसरों की गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए और अभद्रता की गई। माैके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंचा, तब जाकर टीम जांच में जुटी। वहीं पूर्व सांसद कादिर राना और एमएलए शाहनवाज भी फैक्टरी पहुंच गए हैं। पुलिस की माैजूदगी में टीम पत्रावलियों को खंगालने में जुटी हुई है। बता दें कि राना स्टील शहर के सिविल लाइन थानाक्षेत्र में माैजूद है।

विज्ञापन

माैके पर माैजूद पुलिस व टीम - फोटो : अमर उजाला
मेरठ से पहुंची थी टीम
एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि गुरुवार को राना स्टील पर मेरठ से पहुंची जीसीटी की टीम ने छापेमारी की। उन्होंने बताया कि छापेमारी में शामिल डिप्टी डायरेक्टर श्रेया गुप्ता के नेतृत्व में जांच शुरू की गई तो पूर्व सांसद कदिर राना के पुत्र शाह मोहम्मद राना आवश्यक दस्तावेज लेकर वहां से निकलने लगे। जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया। इसके बाद बराबर में स्थित सर्वोत्तम स्टील के रास्ते से जाने लगे तो उन्हें वहां पर पहले से ही छापेमारी कर रही जीएसटी की टीम के लोगों ने रोक लिया। दोनों पक्ष के बीच हंगामा हुआ। तो लेबर ने मारपीट भी की।

इसके बाद पूर्व सांसद कादिर राणा और फैक्टरी से जुड़े अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि पूर्व सांसद के पुत्र को पूछताछ के लिए बैठाया गया है। जबकि कई थानों की फोर्स राना स्टील पर मौजूद है। केंद्रीय जीएसटी की टीम जांच में जुटी हुई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें