फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में एकतरफा प्यार में हत्या: युवती से रिश्ता तय होने पर प्रेमी ने शिक्षक को अगवा किया, फिर मार डाला

Tue, 03 Dec 2024 05:12 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

शिक्षक योगेश की जिंदगी कष्टों में ही गुजर गई। मेहनत करके शिक्षक बना। शादी के लिए कई बार बात बनते-बनते बिगड़ गई। आखिरकार 48 साल की उम्र में रिश्ता तय हुआ तो हत्या कर गई।  
विज्ञापन
योगेश का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र के गांव अटाली निवासी अपह्रत शिक्षक योगेश की हत्या एकतरफा प्यार में की गई। पुलिस ने चरथावल के गांव रसूलपुर निवासी आरोपी परमजीत को गिरफ्तार किया है। उसका एक साथी फरार है। 
विज्ञापन

बरला इंटर कॉलेज के शिक्षक योगेश (48) रविवार से लापता थे। परिजनों ने सोमवार देर रात चरथावल क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी परमजीत व अमित के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने रात में परमजीत को गिरफ्तार कर लिया। उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने सबकुछ उगल दिया। उसकी निशानदेही पर रसूलपुर के जंगल के नाले से योगेश का शव बरामद किया। दोनों आरोपियों ने अपहरण कर हत्या की थी।
 
विज्ञापन

शिक्षक की एक युवती से शादी तय हुई थी। उस युवती से अमित एकतरफा प्यार करता था।  इसी के चलते उसने अपने साथी परमजीत के साथ मिलकर योजना बनाई और शिक्षक की हत्या कर दी। उसने बताया कि डंडों से पीटकर हत्या की गई थी। पुलिस ने अपहरण में प्रयुक्त कार व हत्या में प्रयुक्त दो डंडे व रस्सी बरामद की है। 
सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का चालान कर उसके फरार साथी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें